प्रिय आत्मीय जनों,
आप सभी का स्वागत करते हुए, मेरा सस्नेह नमस्कार।
इस ब्लॉग में मेरा यह प्रयास रहता है कि मैं हम सबकी दिनचर्या और दैनिक जीवन से जुड़े कुछ सादी सीधी विषयों पर चर्चा करूँ।
हमारा हर दिन उठने-बैठने, पूजा-पाठ, रसोई और जीवन के तमाम छोटे-बड़े कामों में बीतता है। इन्हीं गतिविधियों को सरल बनाने के लिए मैं अपने जीवन के अनुभव, कुछ बेहतरीन उपाय और विचार आपके साथ साझा करना चाहता हूँ।
मैं एक दक्षिण भारतीय और सेवानिवृत्त लेखक हूँ | संभव है कि मेरी हिंदी भाषा या व्याकरण में कुछ कमियाँ रह जाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि आप बड़े मन से मेरा साथ देंगे और निरंतर मेरा प्रोत्साहन करेंगे।
सबसे पहले मैं कुछ पूजा स्तोत्रों से शुरू करने जा रहा हूँ |
हर दिन भगवान की पूजा से शुरू होता है | अतः प्रतिदिन पूजा करते वक़्त पढ़ने योग्य कुछ सरळ स्तोत्र उनके परिभाषा सहित मैं प्रस्तुत करूंगा |
इन स्तोत्रों को प्रस्तुत करने के बाद, कुछ महत्व पूर्ण त्यौहार व पर्वों के बारे में बात करूंगा |
तदनन्तर अन्य जीवन से जुड़े हुए विषयों पर बात करना शुरू करूंगा |
मुख्य गमानिका:
आप सबसे निवेदन है कि कृपया दाई ओर जो लेबल्स (labels) दिखाई पड़ते हैं उन पर क्लीक करके सम्बंधित स्तोत्र व अन्य विषयों को पढ़ें |
No comments:
Post a Comment